ट्विटर के बारे में जानिए
आप चाहें तो अपने चिट्ठे के नए लेखों की सूचना अपने ट्विटर खाते पर स्वचालित कर सकते हैं।
Wednesday, June 3, 2009
आपका चिटठा और ट्विटर
Sunday, November 11, 2007
चिट्ठा अधिकृत करें प्रक्रिया - तीन तरीके
तरीका एक
अनाधिकृत चिट्ठे सूची देखें
"अधिकृत करें" कोड़ दिखेगा

"अधिकृत करें" कोड़
यह कड़ी अपनी अगली नई प्रविष्ठि में लेख के शुरू में (html में) डाल दें
दिखेगा
कोड डालने के ३-१२ घण्टे तक इंतजार करें अधिकृत प्रक्रिया स्वचालित है, जैसे ही आपका चिट्ठा अद्यतनीकृत होगा
हमारा तंत्र उसे अधिकृत चिट्ठा सूची में डाल देगा।
तरीका दो
चिट्ठे को अधिकृत करने के लिये यह कड़ी अपनी लेख के शुरू में या बगल पट्टी में डाल दें। यहाँ चटका लगाएँ तुरंत अधिकृत करें, जैसे ही आपका चिट्ठा अद्यतनीकृत होगा हमारा तंत्र उसे अधिकृत चिट्ठा सूची में डाल देगा।
तरीका तीन (उन्नत तकनीक)
<meta name="verify-cj" content="unique-string" />
चिट्ठे को अधिकृत करने के लिये यह कड़ी अपनी html में डाल दें। यहाँ चटका लगाएँ तुरंत अधिकृत करें, जैसे ही आपका चिट्ठा अद्यतनीकृत होगा हमारा तंत्र उसे अधिकृत चिट्ठा सूची में डाल देगा। Blogger Account - Dashboard - Blog Layout - Edit html <head> के एक दम नीचे।
जैसे
<head>
<meta name="verify-cj" content="unique-string" />
Posted by चिट्ठाजगत सेवा दल at 7:57 PM
Thursday, November 8, 2007
मेरा चिट्ठा शामिल करें
कोई भी चिट्ठा शामिल करने के लिए आप चिट्ठाजगत पर सत्रारंभ कर के,
मेरा खाता के अंतर्गत, मेरे "चिट्ठे/मेरे औज़ार" पर जा कर कोष्ठक में चिट्ठे
का पता प्रविष्ट करें, और "शामिल करें" वाली कुञ्जी दबा सकते हैं।
कोई दिक्कत हो तो हमें निस्संकोच लिखें।
और जानकारी यहाँ है
http://chittha.chitthajagat.in/2007/08/step-by-step.html
चिट्ठाजगत
Posted by चिट्ठाजगत सेवा दल at 5:56 PM
Labels: मेरा चिट्ठा शामिल करें
Saturday, November 3, 2007
चिट्ठाजगत के धुरंधर लिक्खाड़ कैसे बनें
कैसे बनें -
यहाँ दिखने के लिए,
अपना खाता खोलें, उस में तस्वीर डालें, चिट्ठा जोड़ें, उस पर दावा ठोकें।
जी हाँ, चिट्ठाजगत॰इन आपकी तस्वीर खुद नहीं डालेगा, आपको ही डालनी होगी।
क्या मेरी तस्वीर बदल/हट सकती है?
Posted by चिट्ठाजगत सेवा दल at 6:00 PM
Labels: धुरंधर लिक्खाड़ कैसे बनें
प्रविष्टियाँ जिन में पॉड़कास्ट या वॉडकास्ट उपस्थित है।
चिट्ठाजगत स्वचालित तरीके से वह प्रविष्टियाँ जिन में पॉड़कास्ट या वॉडकास्ट उपस्थित है चुन कर अलग कर प्रकाशित करता है।
http://chitthajagat.in/?podcast=dekho
यह तभी होता है जब फीड़ में पॉड़कास्ट या वॉडकास्ट मौजूद हो।
इस तस्वीर वाली प्रविष्टि में पॉड़कास्ट या वॉडकास्ट उपस्थित होता है।
Posted by चिट्ठाजगत सेवा दल at 5:51 PM
Labels: पॉड़कास्ट या वॉडकास्ट
सांकेतिक शब्द कड़ी बनाएँ
http://chitthajagat.in/?sanketikshabd=banao
उदाहरण
इस तरह की कड़ी आप अपने लेख में डाल सकते है।
शब्दों को यहाँ भरें, दो शब्दों के बीच जगह या अल्पविराम डालें। ध्यान दें - "साथ-साथ" को एक शब्द बनाने के लिए "-" आवशयक है, "साथ साथ" लिखने से वो टूट जाएगा।
यहाँ चटकाएँ।
http://chitthajagat.in/?sanketikshabd=banao
यदि आप अपना चिट्ठा लिखने के लिए विंडोज लाइव राइटर इस्तेमाल करते हैं तो चिट्ठाजगत का कोड लगाना बहुत ही आसान है. कैसे? बता रहे हैं रवीरतलामी जी
Posted by चिट्ठाजगत सेवा दल at 5:37 PM
Labels: सांकेतिक शब्द कड़ी बनाएँ
लेखों को श्रेणीबद्ध करना
ब्लॉगर पर जब आप नया लेख लिखते हैं तो “Label”(Category in wordpress) भरने को कहा जाता है, यह आपके द्वारा दिया गया “Label” यहाँ आपको श्रेणी के रूप में दिखेगा। आप ब्लागर पर एक से जादा “Label” दे सकते हैं, मगर हमारा तंत्र सिर्फ एक “Label” ही पढ़ सकता है, सो जो उसे पहले मिलेगा आपकी प्रविष्टि के साथ जोड़ देगा। ध्यान दें श्रेणी उसी लेख में दिखेगी जिस लेख को आप श्रेणीबद्ध करेंगे। मतलब है, किस श्रेणी में डालना है आप निर्णय करेंगे।
- सारी श्रेणीयाँ एक साथ देखने की कड़ी
http://chitthajagat.in/?shreneejaal=dekho
किसी भी श्रेणी पर जाने की कड़ी
जैसेः - http://chitthajagat.in/?shrenee=हास्य-व्यंग्य
बौछार(feed) - http://chitthajagat.in/feed.xml?shrenee=हास्य-व्यंग्य
Posted by चिट्ठाजगत सेवा दल at 5:34 PM
दैनिक सक्रियता, किसी भी दिन के लेखों पर आसानी से जाना
Posted by चिट्ठाजगत सेवा दल at 5:34 PM
Labels: किसी भी दिन के लेख
दो सेकण्ड में लेख चिट्ठाजगत पर छापें
- यह सुवीधा उन के लिए जो पंजीकृत हैं, और चिट्ठा अधिकृत कर चुके हैं।
login करते ही "सारे अधिकृत चिट्ठे अभी यहाँ खीचें" बटन ऊपर सीधे कोने में देखें। उसे click करते ही आपका पोस्ट immediately चिट्ठाजगत पर आ जाएगा।
एक-एक कर अद्यतन करने के लिए
मेरा खाता चटकाएँ
मेरे चिट्ठे/मेरे औज़ार चटकाएँ
अपने अधिकृत चिट्ठे के नीचे "अभी अद्यतन करें" बटन मिलेगा
अगर आपका चिट्ठा १५ मिनट में अद्यतनीकृत किया गया है तो यह बटन नहीं दिखेगा,
यहाँ यह भी लिखा होता है कि आपका चिट्ठा कितनी देर पहले अद्यतनीकृत किया गया है।
तो बस लेख लिखें और बटन दबाएँ दो सेकण्ड में लेख चिट्ठाजगत पर छापें।
चिट्ठा अधिकृत करें प्रक्रिया
- "मेरा खाता" चटकाएँ
फिर मेरे चिट्ठे/मेरे औज़ार चटकाएँ
अनाधिकृत चिट्ठे सूची देखें
"अधिकृत करें" कोड़ दिखेगा
यह कड़ी अपनी अगली नई प्रविष्ठि में लेख के शुरू में डाल दें
कोड डालने के 1-24 घण्टे तक इंतजार करें
अधिकृत प्रक्रिया स्वचालित है, जैसे ही आपका चिट्ठा अद्यतनीकृत होगा हमारा तंत्र उसे अधिकृत चिट्ठा सूची में डाल देगा।
- ध्यान दें - हर चिट्ठे का कोड़ अलग होता है।
- कोई बात हो लिखें
Posted by चिट्ठाजगत सेवा दल at 5:29 PM
Labels: अधिकृत करें प्रक्रिय
सक्रियता क्रं० क्या है?
धड़ाधड़ महाराज एक स्वचालित तंत्र है जो निम्न बातो का ध्यान रखते हुए चिट्ठों को क्रमबद्ध करता है।
- आपके चिट्ठा लिखने की आवृति क्या है।
- आपने आखरी लेख कब लिखा।
- आपके लेख का उदाहरण कितने चिट्ठों की कितनी प्रविष्टियों में दिया गया। ध्यान रहे "उदाहरण" लेख feed में अवतरित होता हो।
- "पसंदीदा चिट्ठे", "पसंदीदा लेख", "चिट्ठे सूचक", "सांकेतिकशब्द सूचक" सूची में आपको कितने प्रयोक्ताओं ने सूचीबद्ध किया है।
- इस के लिए प्रयोग होने वाला सूत्र गोपनीय रहेगा, एवं समय के हिसाब से बदला भी जायेगा।
Friday, November 2, 2007
मेरा चिट्ठा चिट्ठाजगत पर कैसे दिखेगा?
चिट्ठा बनाने के बाद आपको अपना चिट्ठा चिट्ठाजगत पर शामिल करना होगा।
पर पहले जाँच लें कि क्या पहले से ही आपका चिट्ठा चिट्ठाजगत पर मौजूद है? पूरी प्रक्रिया जानने के लिए मेरा चिट्ठा चिट्ठाजगत पर क्यों नहीं दिख रहा है? में मौजूद सलाह के हिसाब से चलें।
Posted by चिट्ठाजगत सेवा दल at 11:27 PM
Labels: चिट्ठा-चिट्ठाजगत-पर-कैसे-दिखेगा
मैं अपना चिट्ठा कैसे बनाऊँ?
चिट्ठा बनाने के कई तरीके हैं, पर सबसे सरल तरीका है, ब्लॉग्स्पॉट या लाइवजर्नल या वर्डप्रेस जैसे स्थलों में से किसी एक पर खाता खोल कर लिखना शुरू करना।
Posted by चिट्ठाजगत सेवा दल at 11:23 PM
Labels: चिट्ठा-कैसे-बनाऊँ
चिट्ठे तो ठीक हैं। चिट्ठाजगत का क्या फ़ायदा है?
चिट्ठाजगत, चिट्ठों का संकलक है, यानी दुनिया भर में जहाँ से भी लोग हिन्दी में चिट्ठे लिख रहे हों, उनकी ताजे लेखों का संकलन चिट्ठाजगत पर आपको मिलेगा। लेखों का शीर्षक, और थोड़ा सा अंश यहाँ मिलेगा, ताकि अपनी पसंद के अनुसार नए लेखकों के बारे में आप जान पाएँ, और पुराने पसंदीदा चिट्ठों के ताज़े लेख भी पढ़ सकें।
चिट्ठाजगत के जरिए आप अन्य चिट्ठाकारों से भी जुड़ सकते हैं, और उनके साथ सामूहिक परियोजनाएँ भी कर सकते हैं, दोस्ती बढ़ा सकते हैं - सब कुछ बिना वास्तव में मिले हुए!
Posted by चिट्ठाजगत सेवा दल at 11:19 PM
Labels: चिट्टाजगत-का-लाभ
ये चिट्ठे क्या होते हैं?
चिट्ठे - यानी ब्लॉग, ब्लोग, ब्लौग, ब्लाग, वेब्लॉग, वेब लौग, वेब लॉग, वेबलौग, वेबलोग, वेबलॉग, वेबलौग, वेब लोग।
आपकी अंतर्जाल पर निजी डायरी की तरह। जिसमें आप एक खास विषय पर या अलग अलग विषयों पर लिख सकते हैं। या फिर सामूहिक रूप से भी यह सब कर सकते हैं। और यह सब करने में बहुत अधिक तकनीकी जानकारी की ज़रूरत नहीं होती। यूँ तो चिट्ठे एक तरह के जालस्थल ही हैं, पर जालस्थल खुद बनाने में जो तकनीकी महारत चाहिए उसकी चिट्ठे लिखने में ज़रूरत नहीं है।
Posted by चिट्ठाजगत सेवा दल at 11:14 PM
विषय-सूची - चिट्ठाजगत संकलक क्या है?
- I can't see Hindi on this website, or I can see Hindi but not properly, or I want to know how to write in Hindi
- ये चिट्ठे क्या होते हैं?
- चिट्ठे तो ठीक हैं। चिट्ठाजगत का क्या फ़ायदा है?
- मैं अपना चिट्ठा कैसे बनाऊँ?
- मेरा चिट्ठा चिट्ठाजगत पर कैसे दिखेगा?
- मेरा चिट्ठा शामिल करें
- पंजीकरण विधि व अधिकृत करें प्रक्रिया Step by Step
- धड़ाधड़ दावा ठोकने के तीन तरीके
- चिट्ठाजगत गूगल पट्टी पर
- ऐसा संदेश क्यूँ "Please refresh and try again, if you use blogger.com with feedburner, please check your feed redirect URL spelling"
- बनाएँ अपना (मेरा) चिट्ठाजगत जो देखना है बस वही देखें
- मैं दूसरों के चिट्ठे कैसे पढ़ूँ?
- खाता खोलने के क्या फ़ायदे हैं?
- मैं अपना लेख तुरंत चिट्ठाजगत पर कैसे छापूँ?
- खाता खोलने के बाद क्या क्या कर सकते हैं?
- धुरंधर लिक्खाड़ में मेरी तस्वीर कैसे छपेगी?
- मेरा चिट्ठा धमाल कैसे मचाएगा?
- पॉड्कास्ट/वॉड्कास्ट क्या है?
- सक्रियता क्रमांक क्या है?
- धाक क्या है?
- क्या मेरी तस्वीर बदल/हट सकती है?
- क्या मेरी कड़ी के साथ तस्वीर भी आ सकती है?
- चिट्ठाजगत अब ३२ रंग में, आप वाला नीला-पीला-लाल-हरा है क्या?
- चिट्ठाजगत के प्रारूप
- चिट्ठाजगत संकलक की आचार संहिता
-
Wednesday, October 31, 2007
क्या मेरी तस्वीर बदल/हट सकती है?
डाक से प्राप्त कूटशब्द (पासवर्ड) और ई डाक पते के साथ सत्रांभ (लॉगइन) करें
मेरा खाता चटकाएँ,
"मेरी तस्वीर" चटकाएँ,

१. तस्वीर हटाने के लिए तस्वीर हटाएँ दबाएँ
२. तस्वीर बदने के लिए तस्वीर Browse दबाएँ
अपने सिस्टम से फोटो चुन Upload दबाएँ
तस्वीर बदने के लिए, सीधे नई फोटो Upload करें, पुरानी फोटो अपने आप नई हो जाएगी
ध्यान दें, चौकोर ५०x५० से २००x२०० के बीच की लंबाई चौड़ाई वाली तस्वीर ही भेजें। gif, jpg या png तस्वीर ही भेजें।
चिट्ठे के साथ तस्वीर तभी दिखेगी जब आप चिट्ठा अधिकृत (claim) कर लेंगे।
क्या मेरी कड़ी के साथ तस्वीर भी आ सकती है?
डाक से प्राप्त कूटशब्द (पासवर्ड) और ई डाक पते के साथ सत्रांभ (लॉगइन) करें
मेरा खाता चटकाएँ,
"मेरी तस्वीर" में तस्वीर चढ़ाएँ, 
"मेरे चिट्ठे" में अपने चिट्ठे भरें और अधिकृत करें
शामिल होते ही अधिकृत करें कड़ी दिखेगी, उसे नए लेख के ऊपर html में डाल दें
जैसे ही आपका चिट्ठा अधिकृत होगा तस्वीर अपने आप दिखने लगेगी।
यह सब स्वचालित है।
Monday, October 29, 2007
चिट्ठाजगत अब ३२ रंग में, आप वाला नीला-पीला-लाल-हरा है क्या?
आज से आप चिट्ठाजगत अपने रंग में देख सकेंगे। शुरू में ३२ रंग चुनने की सुवाधा दी जा रही है।
बगल पट्टी में देखें
चटकाने पर यह खुलेगा
रंग चुनें और नीच बटन दबाएँ
आपके द्वारा भेजा हुआ रंग संजो लिया जाएगा
अगर आप Login किए हैं तो आपके खाते में नहीं तो आपके सिस्टम के cookie में
कुछ रंग यह रहे, बाकी आप अजमा के देखो
विस्टा में cookie काम नहीं करते
चिट्ठाजगत के प्रारूप
* पारम्परिक प्रारूप - सबसे नया लेख सबसे ऊपर।
* हाल में छपे चिट्ठे - प्रारूप में प्रति चिट्ठा समयानुसार प्रविष्टियाँ दिखाई जाएँगी। क्रमांकन पिछले बारह घंटे में उसी चिट्ठे पर की गई पहली प्रविष्टि के आधार पर होगा। उदाहरणार्थ यदि एक ही चिट्ठे पर सुबह नौ बजे, दोपहर बारह बजे और शाम पाँच बजे प्रविष्टि लिखी जाती है और आप चिट्ठाजगत संकलक पर हाल में छपे चिट्ठे रात आठ बजे देखते हैं तो क्रमांकन सुबह नौ बजे के आधार पर होगा। रात नौ बजे के बाद, सुबह नौ बजे वाला लेख पन्ने से हट जाएगा, और पुनः इस चिट्ठे का क्रमांकन बारह बजे वाले लेख के आधार पर होगा। इस प्रकार एक ही दिन में दस-बारह लेख छापने पर पहले लेख के आधार पर ही चिट्ठे का क्रमांकन होगा, और यदि किसी चिट्ठे पर पिछले बारह घंटे में लेख लिखा गया है तो वह इस प्रारूप में मुखपृष्ठ पर ज़रूर दिखेगा। इस बारह को आप ६-८-१२-१८-२४-४८ बना सकते हैं।
* लघु प्रारूप - सबसे नया लेख सबसे ऊपर, सिर्फ शीर्षक, चिट्ठाकार, चिट्ठे का नाम।
* वैयक्तिक पृष्ठ - आपके द्वारा पसंदीदा चिट्टों की प्रविष्टियाँ।
* मेरे चिट्ठे - आपके द्वारा अधिकृत चिट्टों की प्रविष्टियाँ।
चिट्ठाजगत संकलक की आचार संहिता
१. चिट्ठाजगत संकलक, हिंदी में लिखे सभी चिट्ठों को शामिल करेगा और प्रदर्शित करेगा। चिट्ठे की सामग्री या उसके स्वामी के आधार पर कोई पक्षपात न तो कभी करता था और न करता है न कभी करेगा।
२. चिट्ठाजगत संकलक, प्रयोक्ताओं की निजी डाक (chitthajagat ऍट chitthajagat डॉट in) व सार्वजिनक डाक (dakiya डॉट peti ऍट chitthajagat डॉट in) में वर्णित समस्याओं पर प्रतिक्रिया ७२ घंटे के अंदर करेगा।
३. चिट्ठाजगत संकलक सभी प्रकार की प्रतिक्रियाओं का स्वागत करेगा, चाहे वह सुझाव हो या आलोचना। प्रयोक्ताओं की प्रतिक्रियाओं के प्रति हमारा रवैया हमेशा आदरपूर्ण और प्रासंगिक रहेगा व उनमें मौजूद व्यक्तिगत आक्षेपों को नज़रंन्दाज़ किया जाएगा, न ही जवाब में कोई व्यक्तिगत आक्षेप किया जाएगा। हमारा प्रयास बस यही रहेगा कि मुद्दे की तह तक जा कर उसे सुलझाया जाए, और सरल हिंदी में सारी जानकारी का आदान प्रदान हो।
४. चिट्ठाजगत संकलक कभी भी फ़र्ज़ी पहचान या बेनामी पहचान बना के किसी भी चिट्ठा लेखक या पाठक को परेशान न तो कभी करते थे, न करते हैं और न करेंगे। चिट्ठाजगत संकलक किसी और को परेशान कर के अपने हितों को साधने के लिए साधन(धन, सामग्री, मानव) न तो मुहैय्या कराता था, न करता है और न कभी कराएगा। केवल खुद इस तरह के काम न करना ही पर्याप्त नहीं है, अन्यों के द्वारा ऐसे काम होने पर उन्हें सामने लाना भी आवश्यक है, अतः चिट्ठाजगत संकलक निडर हो के ऐसी गतिविधियों का सार्वजनिक खुलासा करेगा। इन खुलासों में गतिविधियों का शालीन रूप से वर्णन होगा ताकि अन्य लोग सजग रहें, किंतु किसी व्यक्ति विशेष पर आक्षेप नहीं होगा।
५. चिट्ठाजगत संकलक किसी के द्वारा प्रेषित निजी डाक को बिना अनुमति अग्रेषित नहीं करता था, नहीं करता हैं और न ही कभी भविष्य में करेगा। चिट्ठाजगत संकलक कभी भी किसी और के नाम से फ़र्ज़ी डाक नहीं भेजता था, न भेजता है और न ही भेजेगा। यदि चिट्ठाजगत संकलक के नाम से भेजी फ़र्ज़ी डाक की सूचना चिट्ठाजगत संकलक को मिलती है तो वह भारतीय दंड सहिता के अंतर्गत कार्यवाही करेगा।
६. चिट्ठाजगत संकलक अपने प्रयोक्ताओं की जानकारी गोपनीय रखता था, रखता है और रखता रहेगा। चिट्ठाजगत संकलक प्रयोक्ताओं की कृतियों के सर्वाधिकारों व बौद्धिक संपत्ति का आदर करेगा। किसी भी चिट्ठे को उसके स्वामी की इच्छा के विरुद्ध चिट्ठाजगत संकलक से न कभी हटाया गया था न हटाया जायेगा। यदि कोई प्रयोक्ता अपनी प्रविष्टि या चिट्ठा चिट्ठाजगत संकलक से हटवाना चाहता है तो इस स्वैच्छिक निकास का आदर होगा।
७. चिट्ठाजगत संकलक भेड़िया आया से बचेगा, और न ही ऐसे गड़रियों को गुड़ खिलाएगा। हाँ, सकारात्मक चर्चा के लिए चिट्ठाजगत-संकलक की डाक पेटी हमेशा खुली है।
८. चिट्ठाजगत संकलक तकनीकी जानकारी के आदान प्रदान, सहयोग, और खुलेपन के प्रति हमेशा अग्रसर रहेगा क्योंकि पाठकों, लेखकों और औज़ारों के प्रसार के साथ ही चिट्ठाजगत संकलक का प्रसार जुड़ा ही नहीं है बल्किल एकदम गुत्थमगुत्था है।
९. चिट्ठाजगत संकलक यदि किसी से आर्थिक सहायता लेता है तो वह इसी शर्त पर होगी कि यह सहायता उपरोक्त आठ बिंदुओं के पालन में बाधक न हो।
१०. चिट्ठाजगत संकलक कोई भी बदलाव या नई सुविधा जोड़ने से पहले उपरोक्त सभी बिंदुओं की समीक्षा करेगा, और बदलाव तभी लागू होगा जब वह उपरोक्त कसौटियों पर खरा उतरे। धड़ाधड़ता और सुन्दरता, इस आचार संहिता के अधीन ही आएँगी, इसे ताक पर रख कर नहीं।
इस आचार संहिता के उल्लंघन संबंधी ब्यौरा उपरोक्त डाक पतों पर दिया जा सकता है।
आचार संहिता पर टिप्पणी यहाँ करें और यहाँ देखें।
Posted by आलोक at 8:25 AM
Labels: आचार संहिता